सहानपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सहानपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सहानपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Modified Date: September 22, 2026 / 12:38 pm IST
Published Date: September 22, 2026 12:38 pm IST

(फाइल फोटो के साथ)

सहारनपुर (उप्र), 22 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मंगलवार को सहारनपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के सिलसिले में उत्तर प्रदेश आये भाजपा अध्यक्ष के दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है।

नवीन के सहारनपुर आगमन पर नागल, कोलकी टोल और ग्रेड रिसोर्ट समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष के गुजरने वाले रास्तों को होर्डिंग और बैनर से पाट दिया गया।

पूर्व सांसद राधव लखन पाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।

शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को आगामी चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नवीन अम्बाला मार्ग पर स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में पश्चिमी उतर प्रदेश के पूर्व भाजपा सांसदों, पूर्व पार्टी विधायकों और विधान परिषद के पूर्व भाजपा सदस्यों के साथ बैठक करके उनसे चुनावी माहौल के बारे में जानकारी लेंगे।

शर्मा ने बताया कि इसके बाद नवीन प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों ओर जिला महामंत्रियों के साथ बैठक करेंगे जिसमें मौजूदा संगठन की स्थितियों, बूथ स्तर की सक्रियता और चुनावी तैयारियो की प्रगति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि नवीन का यह दौरा पश्चिमी उतर प्रदेश की 71 विधानसभा सीट को लेकर भाजपा की चुनावी तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

भाषा सं. सलीम मनीषा राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में