प्रेम संबंध में बाधा बने छह वर्षीय बच्चे की हत्या, उसकी मां गिरफ्तार

प्रेम संबंध में बाधा बने छह वर्षीय बच्चे की हत्या, उसकी मां गिरफ्तार

प्रेम संबंध में बाधा बने छह वर्षीय बच्चे की हत्या, उसकी मां गिरफ्तार
Modified Date: June 19, 2026 / 07:13 pm IST
Published Date: June 19, 2026 7:13 pm IST

मेरठ, 19 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर छह वर्षीय बालक की हत्या कराने के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में महिला का प्रेमी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

कुमार ने बताया कि 16 जून को बहसूमा थाने में एक महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था तथा उस महिला ने आरोप लगाया था कि मुजफ्फरनगर का अर्पित शर्मा छह वर्षीय बालक को कार में बैठाकर ले गया और उसके साथ अनहोनी की आशंका है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान में शर्मा ने स्वीकार किया कि उसकी और महिला गुरप्रीत कौर के प्रेम संबंधों में यह बालक बाधा बन रहा था, इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर शव को हस्तिनापुर क्षेत्र के जंगल में छिपा दिया।

कुमार के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा हत्या में प्रयुक्त चाकू और कार भी बरामद कर ली।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि विवेचना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बच्चे की मां गुरप्रीत कौर की संलिप्तता भी सामने आई जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि शर्मा को पहले ही न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि गुरप्रीत कौर को रिमांड की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार मामले में हत्या, साक्ष्य मिटाने और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में