तेज रफ्तार कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर,दंपती समेत तीन की मौत

तेज रफ्तार कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर,दंपती समेत तीन की मौत

तेज रफ्तार कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर,दंपती समेत तीन की मौत
Modified Date: August 27, 2023 / 08:39 pm IST
Published Date: August 27, 2023 8:39 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 27 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के तितावी क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती एवं उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि निशु (35), उसकी पत्नी बीना (32) और 11 साल का बेटा आरव मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुजफ्फरनगर से शामली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में तितावी गांव के पास खटीमा-पानीपत राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टक्कर मारने वाली कार की तलाश की जा रही है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में