आगरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार छात्र टक्कर मारी, मौत

आगरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार छात्र टक्कर मारी, मौत

आगरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार छात्र टक्कर मारी, मौत
Modified Date: October 17, 2023 / 09:41 pm IST
Published Date: October 17, 2023 9:41 pm IST

आगरा (उत्तर प्रदेश), 17 अक्टूबर (भाषा) आगरा के थाना शमसाबाद क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे साइकिल सवार छात्र को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी जिससे उसकी की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख हंगामा किया। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पुलिस बल लेकर मौके पहुंच गए।

थाना शमसाबाद प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान विशाल के तौर पर हुई है तथा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है लेकिन उसका चालक फरार हो गया है।

उन्होंने बताया कि उसकी तलाश में पुलिस जुटी है। शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवा दिया गया है।

भाषा सं. नोमान

नोमान


लेखक के बारे में