Rahul Gandhi Latest News : 2018 के बयान पर अब फैसला! इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद, आज सुल्तानपुर की विशेष अदालत में इस मामले पर होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में Rahul Gandhi से जुड़े मानहानि मामले में आज कोर्ट फैसला सुना सकती है। मामला 2018 के एक बयान से जुड़ा है।

Rahul Gandhi Latest News : 2018 के बयान पर अब फैसला! इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद, आज सुल्तानपुर की विशेष अदालत में इस मामले पर होगी सुनवाई

Rahul Gandhi On NEET Paper Leak/ Image Source : IBC24

Modified Date: May 2, 2026 / 07:21 am IST
Published Date: May 2, 2026 7:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • सुल्तानपुर कोर्ट आज सुना सकती है फैसला
  • 2018 के बयान को लेकर दर्ज हुआ था केस
  • राहुल गांधी को पहले मिल चुकी है जमानत

सुल्तानपुर:  Rahul Gandhi Latest News  उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की विशेष अदालत आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े एक महत्वपूर्ण मानहानि मामले में अपना फैसला सुना सकती है। यह पूरा मामला साल 2018 का है, जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री पर एक कथित टिप्पणी की थी। इस पूरे मामले में भाजपा नेता विजय मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कराया था।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला साल 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए राहुल गांधी के एक बयान से जुड़ा है। ( Rahul Gandhi Defamation Case ) शिकायतकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी वजह से भाजपा नेता विजय मिश्रा ने सुल्तानपुर की अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

20 फरवरी 2024 को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में किया था सरेंडर

इस मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया चली है। राहुल गांधी ने 20 फरवरी 2024 को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। ( Sultanpur Court Verdict )अब इस मामले में आज सुनवाई होगी और यूपी की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.