टी20 विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडियों को तोहफे के तौर पर भेजी जाएंगी खास बनारसी साड़ियां

टी20 विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडियों को तोहफे के तौर पर भेजी जाएंगी खास बनारसी साड़ियां

टी20 विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडियों को तोहफे के तौर पर भेजी जाएंगी खास बनारसी साड़ियां
Modified Date: March 8, 2026 / 10:53 am IST
Published Date: March 8, 2026 10:53 am IST

वाराणसी (उप्र), आठ मार्च (भाषा) वाराणसी के बुनकरों ने क्रिकेट की विषय वस्तु पर आधारित 15 विशेष बनारसी साड़ियां तैयार की हैं, जिन्हें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को उपहार के रूप में भेजा जाएगा।

लघु उद्योग भारती के काशी प्रांत सचिव सर्वेश श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि इन साड़ियों में भारत द्वारा जीते गए सभी विश्व कप की ट्रॉफी को उनके वर्ष के साथ डिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि साथ ही इस साल की ट्रॉफी को भी साड़ी के डिजाइन में जगह दी गई है।

श्रीवास्तव ने बताया कि पारंपरिक बनारसी पैटर्न में तैयार की गई इन साड़ियों के ‘बॉर्डर’ पर बैट, बाल और क्रिकेट से जुड़े विशेष डिजाइन बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हर साड़ी को अलग-अलग डिब्बे में पैक किया गया है और इनमें से शादीशुदा खिलाड़ियों को भेंट की जाने वाली साड़ियों में उनकी पत्नी के साथ उनकी तस्वीरें और अविवाहित खिलाड़ियों को दी जाने वाली साड़ियों में उनकी अपनी तस्वीर लगाई गई है।

श्रीवास्तव ने बताया कि एक साड़ी को तैयार करने में करीब 25 से 30 हजार रुपये की लागत आई है और इसे बनाने में कारीगरों को करीब डेढ़ महीने का समय लगा है।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य भारतीय क्रिकेट टीम का उत्साह बढ़ाना और बनारसी साड़ी की कला को देश-दुनिया तक पहुंचना है।

भाषा सं सलीम सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में