महिला सिपाही की हत्या के आरोप में तहसीलदार व उसकी पत्नी गिरफ्तार

महिला सिपाही की हत्या के आरोप में तहसीलदार व उसकी पत्नी गिरफ्तार

महिला सिपाही की हत्या के आरोप में तहसीलदार व उसकी पत्नी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: February 20, 2022 6:17 pm IST

प्रतापगढ़ ( उप्र), 20 फरवरी (भाषा), लखनऊ के पीजीआई थाने की पुलिस ने रविवार को एक महिला सिपाही की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिले क़ी रानीगंज तहसील में तैनात तहसीलदार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रानीगंज के पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्रधिकारी) डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ के थाना पीजीआई की पुलिस आज यहां से रानीगंज में तैनात तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर अपने साथ लखनऊ ले गयीl

उन्होंने बताया कि पदमेश श्रीवास्तव पर लखनऊ मुख्यालय पर तैनात कांस्टेबल (सिपाही) रूचि सिंह की हत्या का आरोप हैl

पिछले बृहस्पतिवार को रूचि सिंह का शव थाना पीजीआई क्षेत्र के माटी स्थित नाले में पाया गया था, जिसकी गुमशुदगी का मामला लखनऊ के थाना गोल्फ सिटी में दर्ज हैl

पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसीलदार का महिला सिपाही से कथित प्रेम प्रसंग था और आरोप है कि विवाद होने के बाद उसने महिला की हत्या करा दी।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज


लेखक के बारे में