आर्थिक तंगी से परेशान शिक्षक ने की खुदकुशी
आर्थिक तंगी से परेशान शिक्षक ने की खुदकुशी
बलिया (उप्र), पांच मई (भाषा) बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में कथित रूप से आर्थिक तंगी के चलते अपनी बहन की शादी नहीं कर पाने से परेशान एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक ने फांसी लगाकर खुशी कर ली।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बिल्थरा रोड कस्बे के बिठुआ मोड़ मोहल्ला निवासी और कस्बे में ही एक कोचिंग सेंटर में शिक्षक मनीष शर्मा (25) ने कोचिंग संस्थान में ही सोमवार की शाम फांसी लगा ली।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान मनीष अपनी बहन की शादी करना चाहता था लेकिन बेहद कम आमदनी की वजह से वह ऐसा नहीं कर पा रहा था।
उन्होंने बताया कि आशंका है कि इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
भाषा सं सलीम वैभव
वैभव

Facebook


