Chhattisgarh Promotion List 2026: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर प्रमोशन.. सरकारी कर्मचारियों को नवरात्रि से पहले मिली सौगात, 21 बने अनुभाग ऑफिसर

जारी आदेश के अनुसार, 33 वरिष्ठ सचिवालय सहायकों को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 21 सहायक अनुभाग अधिकारियों को प्रमोट कर अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 10 अनुभाग अधिकारियों को पदोन्नति देकर अवर सचिव बनाया गया है।

Chhattisgarh Promotion List 2026: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर प्रमोशन.. सरकारी कर्मचारियों को नवरात्रि से पहले मिली सौगात, 21 बने अनुभाग ऑफिसर

Chhattisgarh Govt Employees Promotion List 2026 || Image- IBC24 News Archive

Modified Date: September 8, 2026 / 09:18 pm IST
Published Date: September 8, 2026 8:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंत्रालय के 72 से ज्यादा कर्मचारियों को प्रमोशन
  • 33 वरिष्ठ सचिवालय सहायक बने सहायक अनुभाग अधिकारी
  • एक उप सचिव बने संयुक्त सचिव

Chhattisgarh Govt Employees Promotion List 2026: रायपुर: राजधानी स्थित मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 72 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एक उप सचिव को भी मिली पदोन्नति

जारी आदेश के अनुसार, 33 वरिष्ठ सचिवालय सहायकों को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 21 सहायक अनुभाग अधिकारियों को प्रमोट कर अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 10 अनुभाग अधिकारियों को पदोन्नति देकर अवर सचिव बनाया गया है। वहीं एक उप सचिव को पदोन्नत कर संयुक्त सचिव बनाया गया है।

बड़े पैमाने पर DEO की पदस्थापना

Chhattisgarh Govt Employees Promotion List 2026: पदोन्नति से इतर आज ही छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक दर्जन से ज्यादा जिला शिक्षा अधिकारियों की अलग-अलग जिलों में पदस्थापना की गई है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से सूची के साथ आदेश जारी कर दिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इस लिस्ट में 13 शिक्षाधिकारियों के नाम शामिल है जिन्हें अलग-अलग जिलों में बतौर प्रभारी डीईओ के तौर पर पदस्थ किया गया है। वही दो अन्य शिक्षाधिकारी, प्राचार्य भुवनेश्वर प्रसाद साहू को डाइट जांजगीर-चाम्पा से अलग करते हुए, शासकीय कन्या उ. मा. शाला में पदस्थ किया गया है। इसी तरह तिल्दा ब्लॉक के प्रभारी बीईओ आरपी दास को कार्यालय समभगित संयुक्त संचालक रायपुर में बतौर उप संचालक पदस्थ किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

नोटबुक विनिर्माताओं का सरकार से न्यूनतम आयात मूल्य लगाने का आग्रह, आसियान की खेप से नुकसान

पुणेः खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरियों के लिए 1,000 से अधिक फर्जी प्रमाणपत्र बनाए, दो गिरफ्तार

खेलमंत्री मांडविया ने हॉकी विश्व कप में प्रदर्शन की समीक्षा बैठक में कहा, हार को भुलाकर आगे बढें

सरकार को एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम में लचीला रुख अपनाने की जरूरत: इक्रियर रिपोर्ट

जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown