इस मुश्किल घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी शंकराचार्य के साथ खड़ी है : अजय राय

इस मुश्किल घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी शंकराचार्य के साथ खड़ी है : अजय राय

इस मुश्किल घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी शंकराचार्य के साथ खड़ी है : अजय राय
Modified Date: February 24, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: February 24, 2026 7:00 pm IST

वाराणसी (उप्र), 24 फरवरी (भाषा) कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने बच्चों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से वाराणसी के श्री विद्यामठ में मंगलवार को मुलाकात की और कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी शंकराचार्य के साथ खड़ी है।

राय ने कहा कि शंकराचार्य के खिलाफ ‘‘झूठे’’ आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है और इसके खिलाफ प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर कोई गलत काम कर रहा है तो उस पर प्रधानमंत्री को खामोश नहीं रहना चाहिए।

राय ने कहा कि शंकराचार्य का अपमान पूरे सनातन का अपमान है। उन्होंने कहा, ‘‘हम धर्म के साथ हैं। जो धर्म के रक्षक हैं, उनके साथ पूरी कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी।’’

राय ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में संतों और ब्राह्मणों का अपमान किया जा रहा है तथा धर्म की आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है।

स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज की याचिका पर अदालत ने शनिवार को स्वामी अविमुक्तश्वरानन्द और अन्य आरोपियों पर दो नाबालिग लड़कों के यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद देर रात इस सिलसिले में शंकराचार्य और उनके शिष्य तथा दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक


लेखक के बारे में