तेजतर्रार महिला दरोगा ने सिपाही संग लिए सात फेरे, जमकर वायरल हो रही शादी की फोटो
6 जून को सिपाही नरेंद्र और दरोगा रजनी की शादी अलीगढ़ के एक मैरिज होम में दोनों परिवारों के कुछ खास लोगों की मौजूदगी में हुई। रजनी और नरेंद्र की शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गये हैं। रजनी सिंह तेजतर्रार महिला दरोगा मानी जाती है। The flamboyant female inspector took seven rounds with the soldier, the wedding photo going fiercely viral
wedding photo going fiercely viral:
wedding photo going fiercely viral: इटावा। यूपी के इटावा जिले में महिला थाना प्रभारी के रूप में तैनात दरोगा रजनी सिंह ने सिपाही संग विवाह कर लिया है। रजनी सिंह की शादी सिविल लाइन थाने में तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह के साथ हुई है। महिला दरोगा रजनी सिंह हाथरस जिले की रहने वाली हैं, जबकि सिपाही नरेंद्र सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं।महिला दरोगा से शादी करने वाले इटावा के सिविल लाइन थाने मेे तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद शादी हुई है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<
read more: अर्थव्यवस्था की उत्पादक जरूरतों के लिए पर्याप्त नकदी सुनिश्चित करेंगे : दास
6 जून को सिपाही नरेंद्र और दरोगा रजनी की शादी अलीगढ़ के एक मैरिज होम में दोनों परिवारों के चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में हुई। रजनी और नरेंद्र की शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गये हैं। रजनी सिंह तेजतर्रार महिला दरोगा मानी जाती है। अपनी तैनाती के दौरान रजनी सिंह जसवंतनगर पुलिस थाने के अलावा सिविल लाइन इलाके में जेल चौकी प्रभारी के रूप मे तैनात रही हैं, लेकिन काफी समय से इटावा की महिला थाना प्रभारी के रूप में उनकी तैनाती है।
read more: बांग्लादेश ने भारत के पूर्वोत्तर में शांति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई : पूर्व एनएसजी प्रमुख
दोनों ही हैं जिम्मेदार पुलिसकर्मी
wedding photo going fiercely viral: महिला थाना प्रभारी के रूप में रजनी सिंह महिला उत्पीड़न के मामलो में काफी सक्रिय रहती हैं। रजनी सिंह से शादी करने वाले सिपाही नरेंद्र सिंह इटावा के सिविल लाइन थाने मे लंबे समय से तैनात है। नरेंद्र अपने कामकाज के प्रति बेहद ही गंभीर माने जाते हैं। उनके काम करने के तौर तरीकों की हर पुलिस अधिकारी तारीफ करता है।

Facebook


