पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार किए

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार किए

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार किए
Modified Date: February 15, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: February 15, 2026 10:10 pm IST

गाजियाबाद (उप्र), 15 फरवरी (भाषा) गाजियाबाद जिले के ट्रांस-हिंडन इलाके में पूर्वी दिल्ली के दो लुटेरों को शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि साहिबाबाद रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने लिंक रोड क्षेत्र से साहिबाबाद की ओर आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध बदमाशों को रुकने का इशारा किया, मगर रुकने के बजाय उन्होंने भागने की कोशिश की और पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलायीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रोहित पांचाल नामक बदमाश घायल हो गया जबकि उसके दूसरे साथी निखिल सागर को भी पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों दिल्ली के मानसरोवर पार्क के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने पिछली 19 और 21 जनवरी को राजेंद्र नगर कॉलोनी में मोबाइल फोन छीनने का जुर्म कुबूल कर लिया। दोनों पर दिल्ली और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गये दोनों बदमाशों के पास से दो देसी तमंचे, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

भाषा सं. सलीम

नोमान

नोमान


लेखक के बारे में