राजेश चौहान/कुशीनगर: UP Viral Video उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने के लिए उसके ससुराल जा पहुंचा। जहां प्रेमिका के ससुराल वालों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
UP Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल, यहां एक युवती शादी होकर अपने ससुराल आई थी। जिसके चार दिन बाद प्रेमी उनसे मिलने पहुंच गया। लेकिन जैसे ही इसकी भनक घरवालों को लगी। उन्होंने पूरे घर की तलाशी शुरू कर दी। लेकिन नतीजा ऐसा हुआ कि उसे संदूक में छुपना पड़ा। फिर भी वहां से नहीं बच पाया और घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
प्रेमी को बाहर निकालते ही गुस्साए घरवालों ने उसकी कुर्सी से बांधकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, उसके मुंह पर कालिख भी पोत दी गई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संदूक में छिपे आशिक का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?
यह वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें एक युवक को विवाहित प्रेमिका से मिलने के लिए ससुराल पहुंचने पर संदूक से निकालकर कुर्सी से बांधकर पीटते हुए दिखाया गया है।
संदूक में छिपे आशिक की घटना कहां की है?
यह घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
"संदूक में छिपा आशिक" किस कारण पिटा गया?
युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था, और पकड़े जाने पर घरवालों ने उसकी पिटाई कर दी।