UP News: स्कूल कैंपस के बाहर खेली होली तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा, इस प्रतिष्ठित स्कूल ने छात्रों के लिए जारी किया ये फरमान
UP News: स्कूल कैंपस के बाहर खेली होली तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा, इस प्रतिष्ठित स्कूल ने छात्रों के लिए जारी किया ये फरमान

UP News
- सेंट जोसफ स्कूल ने होली खेलने पर परीक्षा से रोकने का आदेश दिया।
- अभिभावकों को बच्चों को पैसे न देने की हिदायत।
- फरमान के खिलाफ हिंदू संगठनों ने जताया विरोध।
बस्ती: UP News 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। रंगों और उमंग से भरे इस पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर रंग, गुलाल, पिचकारियों और अन्य होली से जुड़ी सामग्रियों की बिक्री तेज हो गई है। तो वहीं दूसरी ओर कई होली मिलन समारोह को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती के स्कूल में प्रशासन ने तुगलकी फरमान सुनाया है। प्रशासन ने कहा कि अगर स्कूल कैंपस के बाहर होली खेला तो परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे।
UP News दरअसल, बस्ती जनपद के सेंट जोसफ स्कूल ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विवादास्पद आदेश जारी किया है। स्कूल प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई छात्र स्कूल कैंपस या बाहर होली खेलते हुए पाया गया तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अभिभावकों को भी जारी की चेतावनी
स्कूल प्रशासन ने न सिर्फ छात्रों बल्कि अभिभावकों को भी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे बच्चों को होली खेलने या पार्टी करने के लिए पैसे न दें। इस आदेश को स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फरमान के खिलाफ हिंदू संगठनों में आक्रोश
स्कूल प्रशासन के इस फैसले का हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। हिंदू संगठनों का कहना है कि यह त्योहारों की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है। संगठनों ने स्कूल के इस आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: स्कूल प्रशासन अनुशासन बनाए रखने के लिए कुछ नियम बना सकता है, लेकिन त्योहार मनाने की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर रोक लगाना विवादास्पद है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: This prestigious school issued this order for students on playing Holi
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm