गोरखपुर में फर्जी मर्चेंट क्यूआर कोड साइबर धोखाधड़ी गिरोह चलाने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
गोरखपुर में फर्जी मर्चेंट क्यूआर कोड साइबर धोखाधड़ी गिरोह चलाने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
गोरखपुर (उप्र), 10 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में साइबर अपराधों से प्राप्त धन को ठिकाने लगाने के लिए फर्जी मर्चेंट क्यूआर कोड रैकेट चलाने के आरोप में तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान कुशीनगर के निवासी संकेत राय, गोरखनाथ रहने वाले तौहीद आलम और शाहपुर के निवासी राज सिंह के रूप में हुई है और राय इस गिरोह का सरगना है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) निमिष पाटिल ने कहा कि आरोपी डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्मों पर मर्चेंट अकाउंट तैयार करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करते थे और साइबर अपराध से प्राप्त रकम हासिल करने, उसे अंतरित करने और धन निकासी के लिए क्यूआर कोड बनाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी पैन कार्ड, बैंक विवरण और आधार कार्ड बरामद किए हैं।
भाषा सं राजेंद्र जोहेब
जोहेब

Facebook


