सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल

सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल

सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 22, 2022 6:24 pm IST

हमीरपुर (उप्र) 22 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के कबरई सागर मार्ग पर मौदहा चौराहे के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा चार लोग घायल हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

थाना प्रभारी भारत कुमार ने बताया कि शनिवार को कबरई सागर मार्ग पर मौदहा चौराहे के निकट सामान ढोने वाले डंफर एवं छोटी मेटाडोर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि शेष चार लोग गंभीर रूप से घायल है।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान लखनलाल (35) , पवन (29) और राहुल (19) के रूप में की गयी है ।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंफर को जब्त कर लिया है ।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में