ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में टक्कर : तीन लोगों की मौत, चार घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में टक्कर : तीन लोगों की मौत, चार घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक में टक्कर : तीन लोगों की मौत, चार घायल
Modified Date: December 3, 2023 / 01:49 pm IST
Published Date: December 3, 2023 1:49 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), तीन दिसंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के मीरानपुर क्षेत्र में रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में छह साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकार शकील अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मीरानपुर थाना क्षेत्र के किथोड़ा गांव के पास रविवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में नेकपाल (45), बंटी (44) और निधि (छह) की मौत हो गई। वे सभी मुरादाबाद के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार सभी लोग ट्रक में यात्रा कर रहे थे।

भाषा सं सलीम नेत्रपाल वैभव

वैभव


लेखक के बारे में