आगरा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, तीन की मौत, दो घायल

आगरा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, तीन की मौत, दो घायल

आगरा में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, तीन की मौत, दो घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 12, 2022 10:17 pm IST

आगरा, 12 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पलिया गांव के पास एक कार के एक पेड़ से टकरा जाने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर देर रात लखनऊ की ओर से आ रही एक कार बेकाबू होकर पलिया गांव के समीप एक पेड़ से टकरा गयी। उन्होंने बतया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गये।

उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान फिरोजाबाद के जाटवपुरी के रहने वाले इमरान, नासिर और जबी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि वकार और ओवेस गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया एक अन्य घटना में, हरीपर्वत थाना क्षेत्र के फ्रीगंज में एक ट्रक से कुचल कर एक युवक की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि उसकी पहचान मोहम्मद उर्फ भइये के तौर पर की गयी है ।

उन्होंने बताय कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है ।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।