प्रतिबंधित दवाओं का धंधा करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार: एक करोड़ से अधिक के कैप्सूल जब्त

प्रतिबंधित दवाओं का धंधा करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार: एक करोड़ से अधिक के कैप्सूल जब्त

प्रतिबंधित दवाओं का धंधा करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार: एक करोड़ से अधिक के कैप्सूल जब्त
Modified Date: May 20, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: May 20, 2026 6:13 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 मई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक के कैप्सूल जब्त किये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि खालापार थाना क्षेत्र में वाहनों के निरीक्षण के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली। उन्होंने बताया कि कार में 54 डिब्बों में रखे गए एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के 11 लाख से अधिक कैप्सूल मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार सवार तीन लोगों अश्वनी शर्मा, विनोद कुमार और यशपाल को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका गिरोह हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की आपूर्ति करता था। उन्होंने आरोपियों के हवाले से बताया कि दवाएं जाली कंपनी के दस्तावेजों के आधार पर गोरखपुर से मंगाई जाती थीं।

कुमार ने बताया कि बरामद दवाओं के संभावित खरीदारों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में