कुशीनगर के कोतवाली क्षेत्र में तीन लोग 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर के कोतवाली क्षेत्र में तीन लोग 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर के कोतवाली क्षेत्र में तीन लोग 15 किलो 529 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
Modified Date: May 8, 2026 / 04:27 pm IST
Published Date: May 8, 2026 4:27 pm IST

कुशीनगर (उप्र), आठ मई (भाषा) कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने तीन लोगों को 15 किलो 529 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोतवाली के पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिकाऊ भारती, हिमांशु कुमार तथा अखिलेश साहनी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लगभग दो लाख 70 हजार रूपये है।

तिवारी के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे सभी ओडिशा से गांजा लाकर उसे बिहार एवं अन्य राज्यों में बेचते थे।

तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में