मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत

मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत! Three people including two brothers died in road accident

मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत

One person died after being hit by a trailer

Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: November 7, 2022 11:13 pm IST

सीतापुर: Three people including two brothers died in road accident सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली इलाके में तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो सगे भाइयों समेत तीन व्‍यक्तियों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।  पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम हुई दुर्घटना में मृतकों की पहचान हरिनम (58) और उनके भाई सतनाम (50) और अशरफ (24) के रूप में हुई, जबकि एक अन्य सरताज गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More:  Viral News: सहेली के मोहब्बत में मर मिटी ये लड़की, पति ने दिया ऐसा टिप्स कि ट्रीपल प्यार चढ़ा परवान

पुलिस के अनुसार घायल सरताज को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सरताज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( सीएचसी) ले जाया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।