धार्मिक कार्यक्रम में गईं तीन युवतियाँ अनियंत्रित कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल

धार्मिक कार्यक्रम में गईं तीन युवतियाँ अनियंत्रित कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल

धार्मिक कार्यक्रम में गईं तीन युवतियाँ अनियंत्रित कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: April 8, 2022 10:08 pm IST

मथुरा (उप्र) आठ अप्रैल (भाषा) मथुरा-वृन्दावन में एक धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंची तीन युवतियों को तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने रौंद दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वृन्दावन कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने शुक्रवार को बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार की रात जगन्नाथ घाट के समीप हुआ। केशी घाट की ओर से तेजी से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर मोड़ पर दीवार से टकरा गई और परिक्रमा लगा रहीं तीन युवतियों को रौंद दिया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। कुछ ही पलों में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच कार चालक मौका पाकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में लहूलुहान हुईं तीनों युवतियों निशा (30), प्रिया (20) एवं खुशी (19) को पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में