सोनभद्र: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
सोनभद्र: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
सोनभद्र (उप्र), 14 मई (भाषा) सोनभद्र जिले के हाथीनाला क्षेत्र में मंगलवार को टैंकर की टक्कर लगने के कारण एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एक शादी में शिरकत करने के बाद सुलेंद्र कुमार (24), राकेश कुमार (23) और इंद्र कुमार (25) एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चोपन से अपने घर म्योरपुर की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान हाथीनाला थाना क्षेत्र में रेणुकूट की तरफ से आ रहे एक टैंकर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने टैंकर को कब्ज़ में ले लिया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
भाषा सं सलीम संतोष
संतोष

Facebook


