अमेठी में वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

अमेठी में वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

अमेठी में वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
Modified Date: May 15, 2026 / 12:21 pm IST
Published Date: May 15, 2026 12:21 pm IST

अमेठी (उप्र), 15 मई (भाषा) अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शिवगंज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के श्री का पुरवा निवासी करन (20), अंकित (20) और सुल्तानपुर के घसीटू का पुरवा निवासी अर्जुन (22) बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह से लौटते समय रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मुंशीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी और अन्य स्रोतों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में