Raipur Tantrik Fraud News : भाई की मौत का राज जानने तांत्रिक के पास पहुंचा था डॉक्टर, तंत्र-मंत्र के बहाने लगा दिया ऐसा चूना कि उड़ गए सबके होश

रायपुर में एक कथित तांत्रिक पर गाजियाबाद के डॉक्टर से भाई की मौत का रहस्य बताने का झांसा देकर 40 लाख रुपये और एक XUV वाहन ठगने का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Tantrik Fraud News : भाई की मौत का राज जानने तांत्रिक के पास पहुंचा था डॉक्टर, तंत्र-मंत्र के बहाने लगा दिया ऐसा चूना कि उड़ गए सबके होश

Raipur Tantrik Fraud News / Image Source : FILE


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: July 6, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: July 6, 2026 11:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • अंधविश्वास के नाम पर कथित करोड़ों जैसी ठगी का मामला।
  • डॉक्टर से नकदी के साथ लग्जरी XUV भी लेने का आरोप।
  • आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

रायपुर : Raipur Tantrik Fraud News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र से अंधविश्वास और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक तांत्रिक ने भाई की मौत का राज बताने का झांसा देकर गाजियाबाद के एक डॉक्टर से 40 लाख रुपये नगद और एक एक्सयूवी वाहन समेत लाखों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी पीड़ित डॉक्टर ऋषभ चौबे के भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। Ghaziabad Doctor Cheated 40 Lakhs XUV भाई की मौत का रहस्य जानने और सच्चाई का पता लगाने के लिए डॉक्टर ने रायपुर के तांत्रिक बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क किया था।

अलग-अलग किश्तों में कुल 40 लाख की ठगी

Raipur Tantrik Cheating Case 2026 आरोप है कि तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री ने भाई की मौत का राज उजागर करने के नाम पर डॉक्टर को अपने झांसे में ले लिया। तंत्र-मंत्र के बहाने आरोपी ने डॉक्टर से अलग-अलग किश्तों में कुल 40 लाख रुपये नगद ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, शातिर तांत्रिक ने डॉक्टर से एक कीमती XUV गाड़ी भी अपने नाम करवा ली। जब डॉक्टर को ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपी तांत्रिक बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री कीमती सामान और नगदी समेटकर फरार हो चुका था।पीड़ित डॉक्टर ऋषभ चौबे की शिकायत के बाद रायपुर की खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.