ट्रक ने मोटरसाइकल में टक्कर मारी, दो की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकल में टक्कर मारी, दो की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकल में टक्कर मारी, दो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: April 25, 2022 8:27 pm IST

गाजियाबाद (उप्र), 25 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसके कारण हरियाणा के पलवल जिले के निवासी रवि, सुभाष और सुंदर घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने बताया कि तीनों को घायलावस्था में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां रवि और सुभाषा ने दम तोड़ दिया, जबकि सुंदर का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रक का चालक और हेल्पर फरार है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद स्टीयरिंग पर अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक सड़क के डिवाइडर से टकरा गया, जिसके कारण उसमें आग लग गई।

राजा ने बताया कि डासना के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कुड़ियागांव के पास मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, जबकि जलते ट्रक को सड़क पर छोड़कर चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अभी आर्थिक नुकसान का आकलन नहीं हुआ है ।

भाषा सं जफर सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में