बारातियों से भरी बस पलटी : दो लड़कों की मौत, 14 घायल

बारातियों से भरी बस पलटी : दो लड़कों की मौत, 14 घायल

बारातियों से भरी बस पलटी : दो लड़कों की मौत, 14 घायल
Modified Date: June 21, 2023 / 08:29 pm IST
Published Date: June 21, 2023 8:29 pm IST

हमीरपुर (उप्र), 21 जून (भाषा) हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में बुधवार को बारातियों से भरी एक बस के अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरने से दो लड़कों की मृत्यु हो गई तथा 14 अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कुरारा से छतरपुर जा रही बारातियों से भरी एक बस मुस्करा क्षेत्र में एक वाहन से आगे निकलने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा पलटी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में अरसलान (12) और शादमान (12) नामक लड़कों की मृत्यु हो गई। उनके अनुसार घायल 14 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

भाषा सं सलीम राजकुमार


लेखक के बारे में