गाजीपुर में गैस सिलेंडर फटने से दो लड़कों की मौत

गाजीपुर में गैस सिलेंडर फटने से दो लड़कों की मौत

गाजीपुर में गैस सिलेंडर फटने से दो लड़कों की मौत
Modified Date: August 31, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: August 31, 2026 4:40 pm IST

ग़ाज़ीपुर (उप्र), 31 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव में सोमवार को एक घर में गैस सिलेंडर में आग लगने और उसके बाद विस्फोट होने से दो लड़कों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना जमानिया कोतवाली थानाक्षेत्र के देवरी गांव में हुई और मृतकों की पहचान सुंदरम यादव (12) और विशाल शर्मा (14) के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक, सुंदरम अपनी बहन रेखा के साथ विशाल के घर दूध देने गया था।

पुलिस के अनुसार दोनों लड़के आंगन में थे जबकि विशाल की मां मीना देवी घर के अंदर खाना बना रही थीं।

पुलिस के मुताबिक इसी दौरान सिलेंडर में रिसाव हो गया और आग लग गई।

पुलिस ने कहा कि रेखा और मीना घर से भागने में सफल रहीं, जबकि दोनों लड़के एक कमरे में चले गए और एक मंच पर चढ़ गए।

पुलिस के अनुसार कथित तौर पर आग की लपटें घर के अंदर खड़ी एक मोटरसाइकिल तक पहुंच गईं, जिससे उसके ईंधन टैंक में आग लग गई और विस्फोट हो गया।

पुलिस ने कहा कि विस्फोट में दोनों लड़कों की मौत हो गई तथा मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

जमानिया कोतवाली के थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि जमानिया तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में