उत्तर प्रदेश के मऊ में दो दोस्तों ने अवैध संबंध की वजह से एक दोस्त की हत्या की
उत्तर प्रदेश के मऊ में दो दोस्तों ने अवैध संबंध की वजह से एक दोस्त की हत्या की
मऊ (उप्र), सात अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मऊ में दो व्यक्ति ने अपनी पत्नी और प्रेमिका से कथित तौर पर संबंध होने के कारण 30 वर्षीय दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतक बलवंत सिंह का शव मंगलवार को हलधरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गहनी गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला। बलवंत खुद भी शादीशुदा था।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बताया कि बलवंत के आरोपी विवेक सिंह की पत्नी और देवेंद्र यादव की प्रेमिका के साथ कथित रूप से संबंध थे, जिसके कारण दोनों से उसकी दुश्मनी हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बलवंत को कथित तौर पर डंडों से पीटा और उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम बलवंत अपने घर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित एक ट्यूबवेल पर गया था।
पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने उसका शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि बलवंत के पिता प्रदीप की ओर से मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान बुधवार को पुलिस ने आरोपियों की पहचान विवेक सिंह उर्फ सीटू सिंह और देवेंद्र यादव के रूप में की।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि विस्तृत कानूनी कार्रवाई जारी है।
भाषा सं राजेंद्र जोहेब
जोहेब

Facebook


