मैनपुरी (उप्र), 29 मई (भाषा) गोंडा से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस बृहस्पतिवार रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चावल लदे एक ट्रक से टकरा गई जिससे बस चालक समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
करहल के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि बस में करीब 70 यात्री सवार थे और वह गोंडा से दिल्ली जा रही थी।
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि चालक को झपकी आने से बस, ट्रक में पीछे से टकरा गई।
पांडेय ने कहा कि यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक राम जीवन (43) और यात्री राम नरेश (35) की मौत हो गयी।
क्षेत्राधिकारी अजय सिंह ने कहा कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने और उन्हें राहत प्रदान करने का कार्य शुरू किया।
भाषा सं राजेंद्र
मनीषा राजकुमार
राजकुमार