मुरादाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, तीन लोग घायल
मुरादाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, तीन लोग घायल
मुरादाबाद(उप्र) एक जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला क्षेत्र में बुधवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य तीन युवतियां घायल हो गई हैं।
पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक मिलक गांव में गौशाला के निकट कुछ लोग मौजूद थे, इसी दौरान मौसम खराब होने के कारण अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वहां मौजूद पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
पुलिस ने बताया कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान संत राम और विनीता के रूप में हुई जबकि तीन युवतियां धामनी, सपना और दिवांशी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए पहले नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल भेज दिया।
भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब

Facebook


