एशिया कप जीतने पर मुख्यमंत्री ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई

एशिया कप जीतने पर मुख्यमंत्री ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई

एशिया कप जीतने पर मुख्यमंत्री ने दी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई
Modified Date: September 14, 2026 / 10:52 am IST
Published Date: September 14, 2026 10:52 am IST

लखनऊ, 14 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम को बधाई दी।

आदित्यनाथ ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘ऐतिहासिक, अभूतपूर्व, असाधारण…महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रत्येक सदस्य का हार्दिक अभिनंदन और समस्त देशवासियों को हृदयतल से बधाई!’’

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय टीम की यह जीत भारत के गौरव को नई ऊंचाई देने के साथ करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान और उनके संकल्पों को नया सामर्थ्य देगी।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने रविवार को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप जीत लिया।

इस मैच में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतक लगाए और श्री चरणी ने चार विकेट लिए।

भाषा सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में