उप्र के बुलंदशहर में ट्रक पलटने से उसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत

उप्र के बुलंदशहर में ट्रक पलटने से उसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत

उप्र के बुलंदशहर में ट्रक पलटने से उसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत
Modified Date: March 18, 2026 / 12:12 pm IST
Published Date: March 18, 2026 12:12 pm IST

बुलंदशहर (उप्र), 18 मार्च (भाषा) बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में बुधवार को एक ट्रक पलटने से उसके नीचे दबने के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मुबारकपुर गांव के पास हुई जहां गिट्टियों से लदे ट्रक की कमानी टूट जाने से पूरा वजन एक तरफ आ गया और वाहन पलट गया।

खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर काम कर रहे चार लोग ट्रक के नीचे फंस गए जिनमें से दो की मौत हो गई और दो को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान थाना डिबाई के रहीमकोट गांव निवासी राकेश (30) और पवन (35) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ट्रक सुबह करीब सात बजे पलट गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही जारी है।’’

भाषा सं जफर

सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में