दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर किया दुष्कर्म, एक की खेत में मिली लाश, फैली सनसनी

दूसरी लड़की का शव मिला है, जिसकी कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी

दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर किया दुष्कर्म, एक की खेत में मिली लाश, फैली सनसनी

raped

Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: August 19, 2022 6:31 pm IST

गाजियाबाद (उप्र) । crime news : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने कथित तौर पर अगवा कर लिया । पुलिस ने एक लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है जबकि दूसरी लड़की का शव मिला है, जिसकी कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

यह भी पढ़ेंः ‘साजिशें मुझे नहीं तोड़ पाएंगी’ CBI ने घर पर दी दस्तक तो ट्वीट कर बोले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

rape with minor girl : पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने बताया गांव के ही कपिल नामक एक युवक ने नौ और छह साल की दो नाबालिग लड़कियों को साइकिल पर बिठाकर घुमाने के लिए ले गया।

परिजनों की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने लड़कियों की तलाश शुरू की और चार थानों की पुलिस को लड़कियों का पता लगाने के लिए लगाया गया। उन्होंने बताया कि रात के समय पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और छह वर्ष की बच्‍ची को जीवित बरामद कर लिया। उन्‍होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह काफी छानबीन के बाद पुलिस ने नौ साल की बच्ची का शव खेत से बरामद किया, उसके नीचे के कपड़ों पर खून के कुछ धब्बे देखे गए।

यह भी पढ़ेंः  IBC Open Window: क्यों घिर गए सिसोदिया, क्या है केजरीवाल की शराब नीति, क्या सच्ची है 144 करोड़ की अनियमितता के पीछे की कहानी

अधिकारी ने बताया कि कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुनिराज ने बताया कि शुक्रवार को पूछताछ के दौरान कपिल ने कबूल किया कि दुष्कर्म के बाद उसने नौ साल की नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी ने बताया कि नाबालिग बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में