मुजफ्फरनगर में खड़े ट्रक से कार टकराने से महिला समेत दो की मौत; एक घायल

मुजफ्फरनगर में खड़े ट्रक से कार टकराने से महिला समेत दो की मौत; एक घायल

मुजफ्फरनगर में खड़े ट्रक से कार टकराने से महिला समेत दो की मौत; एक घायल
Modified Date: May 19, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: May 19, 2026 5:58 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 19 मई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को पिन्ना बाईपास पर खड़े एक ट्रक से कार टकरा जाने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा कोतवाली थानाक्षेत्र में चरथावल कट के पास हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि हताहत हुए लोग शामली जिले से मेरठ जा रहे थे, तभी उनकी कार खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

कुमार के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कार में आग लग गई।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान नाजिम (35) और रविता (30) के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल नज्जो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में