उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: June 22, 2022 1:11 am IST

कौशांबी, 21 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मंगलवार को बालू से लदे एक डम्पर ट्रक से टकराने के कारण मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने कहा कि श्यामलाल (28) और उसका दोस्त राहुल (25) सोनवरा गांव स्थित अपने घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में डम्पर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने कहा कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक फरार हो गया और डम्पर को जब्त कर लिया गया है। सिंह ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा यश अमित

अमित


लेखक के बारे में