हरदोई में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किशोरी समेत दो श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

हरदोई में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किशोरी समेत दो श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

हरदोई में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से किशोरी समेत दो श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल
Modified Date: February 10, 2024 / 01:10 am IST
Published Date: February 10, 2024 1:10 am IST

हरदोई (उप्र), नौ फरवरी (भाषा) हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली इलाके में सीतापुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली के खाई में पलटने से एक किशोरी समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी और 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को यह हादसा बेनीगंज थाना क्षेत्र के शुक्लपुर गांव के पास तब हुआ जब एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर सभी श्रद्धालु वापस अपने घर आ रहे थे।

सूत्रों के अनुसार बघौली थाना क्षेत्र के बिराजीखेड़ा में गाय को बचाने के क्रम में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया है और खाई में जा गिरा।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हुए है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकरी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी व सीएमओ डॉक्टर रोहतास कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

भाषा सं आनन्द संतोष शोभना

शोभना


लेखक के बारे में