अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से किशोरी सहित दो श्रद्धालुओं की मौत, चार अन्य घायल

अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से किशोरी सहित दो श्रद्धालुओं की मौत, चार अन्य घायल

अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से किशोरी सहित दो श्रद्धालुओं की मौत, चार अन्य घायल
Modified Date: May 16, 2026 / 12:41 am IST
Published Date: May 16, 2026 12:41 am IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 15 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से पचास किलोमीटर दूर महेशगंज थानाक्षेत्र के हुलासगढ़ बाज़ार में शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से एक किशोरी सहित दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गये । पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि नगर कोतवाली थानाक्षेत्र के राजगढ़ की अंतिमा गौतम (18), ऋचा गौतम (17), शक्ति गौतम (20), महक (18), सोनाली (11) एवं अमन उर्फ़ अन्नू गौतम (20) एक कार से मनगढ़ दर्शन करने जा रहे थे ।

उन्होंने बताया कि महेशगंज थानाक्षेत्र में हुलासगढ़ बाज़ार के निकट कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से ऋचा गौतम एवं अमन उर्फ़ अन्नू गौतम की दुर्घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हो गए।

राय के अनुसार कार शेरू यादव चला रहा था और वह बाल बाल बच गया।

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (महेशगंज) लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही कर रही है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में