मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों के पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों के पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों के पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल
Modified Date: June 10, 2026 / 09:20 am IST
Published Date: June 10, 2026 9:20 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 10 जून (भाषा) जिले के भोपा थाना क्षेत्र के जोली गांव में दो गुटों के बीच हुई झड़प के दौरान ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर हमला किए जाने से चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया।

घायल पुलिसकर्मियों की पहचान जोली पुलिस चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक सुमित चौधरी और सिपाही धर्मेंद्र के रूप में हुई है।

भोपा थाने प्रभारी (एसएचओ) आशुतोष कुमार ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई जब दो गुटों के बीच पथराव शुरू हो गया था और पुलिस टीम मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची थी।

कुमार ने कहा, ‘जब पुलिस टीम ने हालात काबू में करने के लिए हस्तक्षेप किया, तो कुछ गुस्साए ग्रामीणों ने कथित तौर पर अपने घरों की छतों से पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया।’

उन्होंने बताया कि हमले में उप-निरीक्षक चौधरी और सिपाही धर्मेंद्र घायल हो गए और उनका इलाज कराया गया।

एसएचओ ने कहा कि घटना के सिलसिले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कुमार ने कहा, ‘अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

भाषा सं. ज़फ़र वैभव

वैभव


लेखक के बारे में