उप्र : टहलने जा रही दो महिलाओं को कार ने टक्कर मारी, मौत

उप्र : टहलने जा रही दो महिलाओं को कार ने टक्कर मारी, मौत

उप्र : टहलने जा रही दो महिलाओं को कार ने टक्कर मारी, मौत
Modified Date: October 18, 2024 / 02:05 pm IST
Published Date: October 18, 2024 2:05 pm IST

बिजनौर, 18 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र में मीरनपुर बेगा के पास राजमार्ग पर टहलने जा रही दो महिलाओं को एक कार ने शुक्रवार तड़के टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद देश दीपक सिंह ने बताया कि साफियाबाद निवासी सुनीता देवी (60) और पार्वती (50) मीरनपुर बेगा के पास राजमार्ग पर टहलने जा रही थीं, तभी एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी।

सिंह के अनुसार, दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी मोहित के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

भाषा

सं जफर

मनीषा पारुल

पारुल


लेखक के बारे में