उप्र : कार और ट्रक में हुई टक्कर से दो महिलाओं की मौत

उप्र : कार और ट्रक में हुई टक्कर से दो महिलाओं की मौत

उप्र : कार और ट्रक में हुई टक्कर से दो महिलाओं की मौत
Modified Date: January 29, 2025 / 10:52 am IST
Published Date: January 29, 2025 10:24 am IST

अमेठी (उप्र), 29 जनवरी (भाषा) अमेठी जिले के रामगंज क्षेत्र के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के सामने एक कार और ट्रक में हुई टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सिद्धार्थ नगर जिले से कुछ लोग एक कार पर सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे थे। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे रामगंज थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के सामने उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार माला देवी (46) और सुशील देवी (38) की मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्रतापगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल हुए एक व्यक्ति को गंभीर हालत के मद्देनजर रायबरेली स्थित एम्स में रेफर किया गया है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।