एटा में सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत
एटा में सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत
एटा (उप्र), 24 अप्रैल (भाषा) एटा जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में शादी समारोह से वापस लौट रही कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार एटा जिले के थाना मलावन क्षेत्र में एक कार का अगला टायर फट जाने से कार राजमार्ग से नीचे गिर गई,जिससे कार सवार दो महिलाओं निधौली कला के गांव गोकुलपुर निवासी सोनी (45) और सकीट थाना क्षेत्र के चपरई निवासी भारती (40) को गंभीर चोटें आई और रास्ते में उपचार के लिए ले जाते समय दोनों की मौत हो गयी।
प्रभारी निरीक्षक (मलावन) राजीव कुमार ने बताया कि दोनों महिलाओं को परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गये जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
भाषा सं आनन्द शोभना
शोभना

Facebook


