बस पलटने से दो महिलाओं की मौत , कई घायल

बस पलटने से दो महिलाओं की मौत , कई घायल

बस पलटने से दो महिलाओं की मौत , कई घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: August 26, 2021 12:43 am IST

Latest UP News in Hindi

सहारनपुर, 26 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बीती रात एक बस पलट जाने से दो महिला यात्रियों की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि बुधवार रात बदायूं से एक बस पंजाब जा रही थी और बस जब देवबंद पहुंची तो चालक को झपकी आ गई जिससे बस साखन नदी के पास खाई में पलट गई ।

उन्होंने बताया कि चीख पुकार सुनकर पास के ढाबे में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी थाना देवबंद पुलिस को दी। बाद में क्रेन की सहायता से बस को सीधा किया गया। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग मजदूरी के लिये बदायूं से पंजाब जा रहे थे लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

शर्मा ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जबकि गम्भीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिये पीजीआई चण्डीगढ रेफर किया गया है।

भाषा सं मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में