ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली सवार दो मजदूरों की मौत

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली सवार दो मजदूरों की मौत

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली सवार दो मजदूरों की मौत
Modified Date: September 10, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: September 10, 2026 10:18 pm IST

हरदोई(उप्र), 10 सितंबर (भाषा) हरदोई जिले के पाली थानाक्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सवार दो मजदूरों की मौत हो गई एवं ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक पाली कस्बे के मोहल्ला काजी सराय के ये मजदूर ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट लादकर शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद गए थे तथा वापस लौटते समय गंगा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में ट्रैक्टर सवार दो मजदूर और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार तीनों को सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान अनुज कश्यप (30), भैया कश्यप (22) के रूम में पहचान हुई है।

पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक पवन को हालत गंभीर होने पर यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सवायजपुर के थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भाषा सं जफर

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में