Sagar Jahrili Sharab Kand: सागर जहरीली शराब कांड में एक और बड़ा खुलासा, पुलिस ने जब्त किया इस चीज का जखीरा, मुख्य आरोपी निशानदेही पर की गई कार्रवाई
Sagar Jahrili Sharab Kand: सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 26 पेटी अवैध शराब और 1128 जले हुए क्वार्टर बरामद किए हैं।
Sagar Jahrili Sharab Kand/Image Credit: IBC24
- सागर जिले के बंडा के कथित जहरीली शराब कांड में पुलिस ने किया एक और बड़ा खुलासा।
- पुलिस की टीम ने 26 पेटी अवैध शराब और 1128 जले हुए क्वार्टर बरामद किए हैं।
- मुख्य आरोपी चंद्रभान उर्फ चंदू राजा राजपूत की निशानदेही पर की गई कार्रवाई।
Sagar Jahrili Sharab Kand: सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा के कथित जहरीली शराब कांड में सागर पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए 26 पेटी अवैध शराब और 1128 जले हुए क्वार्टर बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई शराब कांड के मुख्य आरोपी चंद्रभान उर्फ चंदू राजा राजपूत की निशानदेही पर की गई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कहीं बरामद शराब और जले हुए क्वार्टर वही तो नहीं हैं, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर लोगों की जान लेने वाली शराब में किया गया था। हालांकि इसकी पुष्टि जांच और सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
मुख्य आरोपी ने उगले कई राज
पुलिस के मुताबिक आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान करीब 1 लाख 30 हजार रुपये कीमत की 26 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। मौके से 1128 जले हुए क्वार्टर भी मिले। (Sagar Jahrili Sharab Kand) पुलिस का दावा है कि कार्रवाई की भनक लगने के बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए शराब के क्वार्टरों को जलाकर नष्ट करने का प्रयास किया था। पुलिस ने इन जले हुए क्वार्टरों को भी जांच के लिए सुरक्षित किया है। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी।
ट्रैक्टर-ट्रॉली और पोकलेन मशीन भी जब्त
Sagar Jahrili Sharab Kand: शराब नष्ट करने में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली और पोकलेन मशीन को भी पुलिस ने जब्त किया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत करीब 12 लाख और पोकलेन मशीन की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। अब अगर जांच में यह साबित होता है कि यही शराब लोगों तक पहुंची थी, और इसी शराब से लोगो की मौत हुई तो मामले में कई अहम कड़ियां खुल सकती हैं। फिलहाल पुलिस शराब के निर्माण,भंडारण, परिवहन और सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Durg Minor Girl Rape Case Update: मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले चाचा को सजा-ए-मौत, कोर्ट ने सुनाया फैसला, नवरात्र के दौरान दुर्ग में हुई थी वारदात
- BJP Leader Brother Commits Suicide: भाजपा युवा मोर्चा नेता के भाई ने की आत्महत्या, लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, परिवार में मचा कोहराम
- Lady Teacher Suicide Surajpur: आत्मानंद स्कूल के लेडी टीचर ने फांसी लगाकर दी जान.. पुलिस पहुंची तो इस तरह लटकी हुई थी लाश, मचा हड़कंप

Facebook


