पेड़ से टकराने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

पेड़ से टकराने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

पेड़ से टकराने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत
Modified Date: June 22, 2024 / 06:13 pm IST
Published Date: June 22, 2024 6:13 pm IST

सुलतानपुर (उप्र) 22 जून (भाषा) सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में पहाड़पुर गांव के पास में एक महिला को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराए, जिससे उनकी मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक बहरी गांव के अमित निषाद (23) एवं कृष्णा (21) शुक्रवार को अपनी बुआ के घर होलेपुर गांव गए थे और जब दोनों घर वापस लौट रहे थे तब बिरसिंहपुर-हालापुर मार्ग पर पहाड़पुर गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल के सामने अचानक एक महिला आ गई।

पुलिस के अनुसार उस महिला को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवक को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर ले जाने की सलाह दी जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी ।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि घायलों को अम्बेडकरनगर मेडिकल कालेज भेजा गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उनके अनुसार शवों का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद दोनों युवकों अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में