बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक अन्य घायल

बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक अन्य घायल

बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक अन्य घायल
Modified Date: September 14, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: September 14, 2026 6:44 pm IST

बलिया (उप्र) 14 सितंबर (भाषा) बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसोंडर गांव में सोमवार अपराह्न बारिश की वजह से कुछ लोग पेड़ के नीचे खड़े थे और तभी आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और रंजीत कुमार (33) व अनुराग कुमार (24) की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान छोटू कुमार (32) झुलस गया।

उसने बताया कि छोटू को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज


लेखक के बारे में