बिजनौर में कार की टक्‍कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत

बिजनौर में कार की टक्‍कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत

बिजनौर में कार की टक्‍कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत
Modified Date: August 12, 2023 / 11:20 pm IST
Published Date: August 12, 2023 11:20 pm IST

बिजनौर (उप्र), 12 अगस्त (भाषा) बिजनौर जिले के नूरपुर थाना इलाके में एक कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थाना नूरपुर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय तोमर ने बताया कि शनिवार दोपहर सुरेश (40), उनके चाचा समरपाल (58) और विपिन (37) नूरपुर मुरादाबाद राजमार्ग पर स्थित ईंट भट्टे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर गोहावर, जैतपुर लौट रहे थे तभी मुरादाबाद की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी।

एसएचओ ने बताया कि कार की टक्कर से सुरेश की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि समरपाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि विपिन की हालत गंभीर है।

भाषा सं आनन्द शफीक

शफीक


लेखक के बारे में