कानपुर में बेकाबू बस ने मारी कई गाड़ियों में टक्कर, छह घायल

कानपुर में बेकाबू बस ने मारी कई गाड़ियों में टक्कर, छह घायल

कानपुर में बेकाबू बस ने मारी कई गाड़ियों में टक्कर, छह घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: February 11, 2022 10:11 pm IST

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 11 फरवरी (भाषा) कानपुर के झकरकटी क्षेत्र में शुक्रवार को एक बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में छह लोग जख्मी हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यात्रियों को लेकर टाटमिल की तरफ जा रही एक इलेक्ट्रिक बस झकरकटी पुल के पास अनियंत्रित हो गयी। उसने आसपास से गुजर रहे कई चार पहिया और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा बस के पीछे गाड़ियों से आ रहे कुछ लोग भी टकराने से मामूली रूप से जख्मी हो गये।

सूत्रों ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल लोगों को पहले नजदीक के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बस के चालक अतर सिंह कठेरिया और उसके सहयोगी अरविंद कुमार कुर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिछली 30 जनवरी को शहर के रेल बाजार इलाके में हुई ऐसी ही घटना में छह लोगों की मौत हो गयी थी तथा इतने ही अन्य जख्मी हो गये थे।

भाषा सं सलीम

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में