उन्नाव हत्याकांड: बुजुर्ग की हत्या मामले में तीन आरोपी हिरासत में, दो की तलाश जारी

उन्नाव हत्याकांड: बुजुर्ग की हत्या मामले में तीन आरोपी हिरासत में, दो की तलाश जारी

उन्नाव हत्याकांड: बुजुर्ग की हत्या मामले में तीन आरोपी हिरासत में, दो की तलाश जारी
Modified Date: June 10, 2026 / 01:08 pm IST
Published Date: June 10, 2026 1:08 pm IST

उन्नाव, 10 जून (भाषा) जिले के बांगरमऊ कस्बे में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में नामजद पांच आरोपियों में से तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घूरे टोला मोहल्ला निवासी बाबा मिलन दास को मंगलवार दोपहर गंभीर हालत में बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर बांगरमऊ थाने में इजराइल, लल्ली, यामीन, शानू और शफी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लल्ली, यामीन और शफी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, फरार आरोपियों इजराइल और शानू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है और शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा, ‘मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद एहतियातन क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। हत्या के पीछे के कारणों और घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में